फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वच्छता के लिए रामनगरी में निकली पदयात्रा

Thu, 21 May 2026 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामनगरी में निकली स्वच्छता पदयात्रा में शामिल मेयर व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को नगर में पदयात्रा कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से 31 मई को सुबह सात से साढ़े सात बजे तक अपने घरों व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों घरों पर स्टीकर चिपकाए गए और पंफ्लेट बांटे गए।
विज्ञापन




महापौर ने कहा कि अयोध्या निवासियों की जिम्मेदारी है कि वे रामनगरी को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने नगरवासियों से इस अभियान को पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देने की जिम्मेदारी समझने को कहा। पदयात्रा के दौरान लोगों ने 31 मई के अभियान में भागीदारी का भरोसा दिया। डेढ़ घंटे की पदयात्रा वशिष्ठ कुंड चौराहा से अशर्फी भवन, गोलाघाट चौराहा होते हुए तुलसी उद्यान तक चली। ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित हुई। इसमें अपर नगर आयुक्त भारत, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद अनुज दास, डॉ. राकेश त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नीटू, ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के इंद्रप्रीत सिंह बेदी, पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश पांडेय, पूर्व पार्षद आलोक मिश्र, राम का घर सामाजिक संस्था के प्रबंधक आलोक सिंह राना, आशीष कौर, पूर्णेंदु त्रिपाठी, अजय आजाद, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा, निरंकार पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
शुक्रवार को स्वच्छता के लिए गुरुनानक अकादमी रायबरेली मार्ग से महापौर की अगुवाई में एक और पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा सुबह सात बजे शुरू होगी। यह नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक जाएगी। इसमें क्षेत्रीय पार्षद और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें