फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ओवर बिलिंग पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। ओवरऑल रैंकिंग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने अयोध्या जनपद की रैंकिंग में हुए सुधार पर संतोष व्यक्त किया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति एवं बिलिंग की स्थिति पर चर्चा करते हुए ओवर-बिलिंग पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं नगर निकाय क्षेत्रों में प्रगति बढ़ाने, छात्रवृत्ति योजना में प्रगति धीमी होने पर सुधार के निर्देश दिए। मोर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, किसान सम्मान निधि, भवन एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान फैमिली आईडी, टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए आशा कार्यकर्ताओं को एचबीवाईसी कार्यक्रम में और सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया कि कार्यदायी संस्थाएं यदि समय से कार्य नहीं करती हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। डीडी पर्यटन को सुल्तानपुर एवं अंबेडकरनगर के जिलाधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी, अपर आयुक्त अजयकांत सैनी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें