फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क चौड़ीकरण में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन।
विज्ञापन
गौराघाट। बीकापुर तहसील क्षेत्र में गौराघाट से दशरथपुर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर पड़ने वाले चकिया, गौरा, रामदासपुर और रामनगर सहित कई अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर सड़क निर्माण के बाद पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए सड़क तोड़ने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

दशरथपुर से गयासपुर तक का यह संपर्क मार्ग 6.2 किलोमीटर लंबा है, जिसकी चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जा रही है। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 1744.78 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। स्थानीय रामपाल निषाद ने बताया कि उनके घर और आसपास के सभी घरों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी और नल लगाए गए थे। सड़क और नाले के निर्माण से जगह-जगह कट गई हैं। गांव के लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया तो सड़क और पेयजल आपूर्ति दोनों बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें