फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सांप डसने से मासूम की मौत... तो ट्रेन से कटकर युवक ने तोड़ा दम, घरों में मची चीख पुकार

Fri, 18 Jul 2025 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सांप डसने से मासूम की मौत हो गई। वहीं एक अन्य दुर्घटना में ट्रेन से कटकर एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटनाओं से घरों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
सांप डसने से मासूम की मौत, ट्रेन से कटकर युवक ने तोड़ा दम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और एक मासमू ने भी दम तोड़ दिया। घटना से घरों में रोना बिलखना मच गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों घटनाएं तारुन थाना क्षेत्र की हैं। 

विज्ञापन


पहली घटना ग्राम सभा ग्यासपुर मजरे सोनेडाण की है। यहां के निवासी सत्य नारायन निषाद के 11 वर्षीय पुत्र नरेंद्र निषाद की सांप के डसने से मौत हो गई। वह कक्षा पांच का छात्र था। गांव के ही संजय भारती ने बताया कि नरेंद्र बृहस्पतिवार को खेलने गया था। शाम करीब 7:00 बजे खेलने के बाद घर लौट रहा था। 

उन्होंने बताया कि घर के पीछे का रास्ता सकरा है। रास्ते के किनारे झाड़ियां खड़ी हैं। उसी रास्ते से आते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख दर्शननगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

दूसरी घटना दादूपुर गांव की है। गांव निवासी संजय कुमार के बेटे नीरज कुमार की लखनऊ चारबाग में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह परिवार का बड़ा लड़का था। उसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी। एक वर्ष पूर्व बिजली के चपेट में आने से उसे एक हाथ गवांना पड़ा था। किसी कार्य से लखनऊ गया था। बृहस्पतिवार की शाम वहां हादसा हो गया। ग्राम प्रधान जयप्रकाश भारती ने बताया कि पुलिस ने मौत की सूचना दी थी। खबर के बाद घरवाले मौके के लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें