फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फर्जी वोटिंग की आती रही सूचनाएं, होती रही नोकझोंक

Wed, 05 Feb 2025 07:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मतदान शुरू होते ही कई इलाकों से फर्जी वोटिंग की शिकायतें गूंजने लगीं। कई लोगों के वीडियो भी वायरल हुए, जिसे संज्ञान लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की। हालांकि बाद में भाजपा व प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका खंडन भी किया।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसएसपी राजकरन नय्यर की एक बूथ पर फोटो पोस्ट करते हुए मतदाताओं की आईडी चेक करके परेशान करने का आरोप लगाया। रायपट्टी अमानीगंज मतदान केंद्र से एक वीडियो वारयल हुआ, जिसमें एक युवक को फर्जी मतदान के आरोप में पकड़ा गया। बाद में युवक ने फर्जी तौर से दूसरे के आधार कार्ड से वोट डालने की बात स्वीकारी। खुद के खंडासा का होने का दावा किया था। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
रायपट्टी बूथ पर रामबहोर पांडेय नामक एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्होंने अकेले छह वोट देने का दावा किया। इसे सपा प्रमुख समेत अन्य ने वायरल किया तो उन्होंने दोबारा वीडियो जारी की, जिसमें उन्होंने इसे मीडियाकर्मियों की साजिश बताई और अपनी कही बातों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

कोटिया बूथ संख्या 13 और 11 पर सुबह लगभग 11 बजे मतदान बंद हो गया। पीठासीन अधिकारियों ने मतदाताओं को ईवीएम की बैटरी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी। हालांकि लगभग आधे घंटे बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ। इसके अलावा सिड़सिर, हरदोइया, किठावां, शिवदासपुर, अहरन, चिलबिली, घाटमपुर, रायपट्टी, मोहम्मदपुर आदि बूथों पर भी विभिन्न कारणों से मतदान बाधित की सूचनाएं आती रहीं।
वहीं, एसएसपी राजकरन नय्यर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि पुलिस किसी भी मतदाता का आईडी नहीं चेक कर रही थी। जिस व्यक्ति की फोटो वायरल की गई थी, वह एक राजनीतिक दल का एजेंट था। सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस ने निष्पक्षतापूर्ण चुनाव संपन्न कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें