फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इंदिरा गांधी ने हमेशा देश की उन्नति के लिए काम किया

Wed, 19 Nov 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
26- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करते कांग्रेस नेता- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी प्रधानमंत्री थीं, जिसमें साहस, कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ दूरदर्शी सोच थी। उन्होंने हमेशा देश की उन्नति के लिए कार्य किया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अपने प्रधान मंत्री पद से भारत को दुनिया में सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई। उन्होंने भारत के सर्वांगीण विकास के लिए विदेश नीति, आर्थिक प्रगति की नींव, विश्व शांति आदि को लागू किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा इंदिरा गांधी में देश के लिए निरंतर कुछ करने की ललक थी। उन्होंने देश के विकास के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारतवर्ष की उन्नति के मार्ग को नया आयाम दिया। गोष्ठी में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,उमेश उपाध्याय, डॉ़ विनोद गुप्ता ,अश्विन सिंह मधुर , जनार्दन मिश्रा, कवींद्र साहनी, चंचल सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें