फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना भर्ती रैली 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 24 जून से दो जुलाई तक जिले में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना भर्ती रैली होगी। इसके सकुशल आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सहायक भर्ती आफिसर कर्नल एसके मोर ने बताया कि अलग-अलग निर्धारित तिथियों में 13 जनपदों अंबेडकर नगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशी नगर, कौशांबी, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या व रायबरेली के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने अभ्यर्थियों को रैली स्थल तक सुगम यातायात एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था करने के लिए पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग को निर्देशित किया। इसी के साथ सेना भर्ती के प्रतिभागियों को पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व बैरियर के इंतजाम के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सहायक आयुक्त खाद्य व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंट बोर्ड को संयुक्त टीम गठित कर रैली स्थल व उसके आसपास की दुकानों और ठेलों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व उचित मूल्य सुनिश्चित रखने का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें