फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले हर हाल में पूरा करे नालों की सफाई : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बरसात के पहले नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी नालों की सफाई पूरी करने के साथ जलभराव वाले स्थान चिन्हित करके प्रभावी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। नालों की सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट को तुरंत हटाने की कार्ययोजना पर काम होगा। सभी वार्डों के पार्षदों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय किए गए। महापौर ने कहा कि नगर निगम को अपनी मेहनत से जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इसके लिए बेहतर प्लान तैयार किया जाए। इसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाए। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी नगर निगम के प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी और सभी पार्षदों की है।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी नालों की सफाई का काम अंतिम दौर में है। नालों से निकलने वाली सिल्ट को तुरंत मौके से हटाया जाए, जिससे अगल-बगल रहने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जलभराव वाले स्थानों पर जल निकासी के लिए पूर्व में आए सुझावों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह समेत अन्य अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें