फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लघु संसद में अधिवक्ताओं ने सत्ता के पक्ष व विपक्ष में रखे तर्क

विज्ञापन
लघु संसद में विचार रखते अधिवक्ता - फोटो : लघु संसद में विचार रखते अधिवक्ता
विज्ञापन
अयोध्या। वर्तमान सरकार ने आतंकवाद पर नियंत्रण पाया है लेकिन विपक्ष के प्रति सत्ता का आचरण सही नहीं है। ऐसे ही विचार अधिवक्ताओं की ओर से लघु संसद में तर्क सहित व्यक्त किए गए। नजारा एकदम भारतीय संसद की तरह लग रहा था। सत्ता पक्ष व विपक्ष के तेवर पर खूब तालियां बजाई गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित सहकारी बैंक के सभागार में आंतरिक अशांति के संदर्भ में वर्तमान सरकार के प्रयास विषय पर बृहस्पतिवार को आयोजित लघु संसद (मिनी पार्लियामेंट ) में बड़ी संख्या में भाजपा, सपा सहित कई राजनीतिक दल और विचारधाराओं से जुड़े अधिवक्ता शामिल हुए। सरकार के पक्ष में सक्षम संगठन से अधिवक्ता अशोक द्विवेदी, पीयूष रंजन, प्रदीप कोरी, ललित मोहन श्रीवास्तव ने सरकार के कार्यों की सराहना की।कहा कि वर्ष 2014 के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों में शांति का माहौल बन गया है। सत्ता के कठोर निर्णय से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है।
वहीं विपक्ष में कांग्रेस से अधिवक्ता संघ के महामंत्री गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि नाम बदल देने से परिवर्तन नहीं आता है। विकास के साथ जनता के दर्द को भी महसूस करना सत्ता पक्ष का दायित्व है। राम मंदिर बन जाने से देश दुनिया में नाम हो रहा है लेकिन यहां के निवासियों के आंखों के आंसू को पोंछने का काम भी सत्ता पक्ष का ही है। उन्होंने कहा कि -डरना नहीं किसी के पैरों की नाप से, आखिर में जीत जाता है पुण्य पाप से, हमें आदत है अपनों के सितम बर्दाश्त करने की, तुम्हें भी सीखना होगा सलीका हमको सताने का...।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से प्रदीप चौबे ने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ प्रतिपक्ष भी जरूरी है। जीतने के बाद सभी दलों की देश की जनता के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में शावेज जाफरी व समाजवादी जनता पार्टी के शिवप्रकाश यादव ने भी पक्ष रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैजाबाद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता जोखू प्रसाद तिवारी, विजय कुमार श्रीवास्तव व हरीराम अंबेडकर ने की। संचालन अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें