फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विधवा को बिजली कनेक्शन नहीं लेने दे रहे ससुरालीजन

Sun, 09 Nov 2025 08:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरगंज में एक विधवा को उसके ससुरालीजन घर में बिजली कनेक्शन नहीं लेने दे रहे हैं। इसे लेकर उसे तरह-तरह से धमकाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी सास, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में हैदरगंज निवासी शालू ने बताया कि कोरोना काल में 22 अप्रैल, 2021 को उनके पति अनूप कुमार गुप्ता की मौत हो गई थी। उनके 10 साल की एक बेटी है, जो उनके साथ रहती है। पति की मौत के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई तो उनकी सास निर्मला देवी, देवर पवन गुप्ता, देवरानी रीना गौड़, ननद रेनू, सोनू और मीनू उन्हें मायके जाने का दबाव बनाने लगीं।
विरोध करने पर उन्हें परेशान करने लगीं और पति की मौत के 20 दिन बाद ही उनका बिजली व पानी का कनेक्शन कटवा दिया। उन्होंने अपने कमरे में अलग से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। सात नवंबर को बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन करने आए थे, लेकिन ससुरालीजनों ने बिजलीकर्मियों से अभद्रता की, जिससे कनेक्शन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में 11:49 बजे उनकी ननद उर्मिला उर्फ सोनू ने उन्हें फोन करके कनेक्शन न करवाने को लेकर धमकी दी। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश हुआ था, जिसमें प्रथम दृष्टया धमकाने के आरोप प्रमाणित हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें