फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सेवा के मध्य में शिक्षकों पर टीईटी थोपना अन्याय

Tue, 14 Jul 2026 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की है। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और जिला मंत्री डॉक्टर चक्रवर्ती सिंह के नेतृत्व में स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों शिक्षकों ने इस दौरान अपनी आवाज उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में शिक्षक की न्यूनतम योग्यता निर्धारित है। अगस्त 2017 में हुए संशोधन से शिक्षकों के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने तर्क दिया कि आईएएस, आईपीएस या पीसीएस अधिकारियों को 20-30 वर्ष की सेवा के बाद कोई परीक्षा नहीं देनी होती। ऐसे में शिक्षकों पर सेवा के मध्य में यह परीक्षा थोपना अन्यायपूर्ण है। संघ ने इस परीक्षा को कानून बनाकर निरस्त करने की मांग की।
जिला मंत्री डॉक्टर चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि बीएड और बीटीसी प्रोफेशनल डिग्री हैं, जैसे कानून के क्षेत्र में एलएलबी। वकीलों को एलएलबी के बाद सेवा में कोई परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करनी होती। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि खेल के नियम बीच में नहीं बदले जाएंगे। इस दौरान सत्येंद्र पाल सिंह, अनुज सिंह समीर सिंह ,डॉ. सिकंदर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, आलोक यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें