फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गाजे-बाजे के साथ राधा-कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 11 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विभिन्न समितियों की ओर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गुप्तारघाट पर कुल 16 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की ओर से स्वागत स्थल पर प्रतिमाओं का पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण के साथ स्वागत किया गया। सबसे पहले श्री श्री श्याम जन्माष्टमी समिति, पुरानी सब्जी मंडी फतेहगंज की प्रतिमा पहुंची। केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिमा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व संदीप साहनी, राहुल सिंह, सुधांशु साहनी और सुधांशु चौरसिया ने किया।
इसके बाद अन्य समितियों की प्रतिमाएं भी पहुंचीं। समिति के संयोजक गगन जायसवाल ने प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में सरयू विहार, अश्विनीपुरम, वजीरगंज-जप्ती और लालबाग सहित कई क्षेत्रों की समितियां शामिल रहीं। इस दौरान शिवजी गौड़, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

प्रतिमाओं का विसर्जन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें