फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित नहीं रहोगे तो कोई नहीं सुनेगा : प्रो. विनोद

Sat, 31 Jan 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-05- अमरगंज बाजार में हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग- संवाद
विज्ञापन
अमानीगंज। संगठित नहीं रहेंगे तो आपकी बात कोई नहीं सुनेगा। हम सभी हिंदुओं को भेदभाव छोड़कर एक रहना होगा। अपनी पूजा में भी कहते हैं कि विश्व का कल्याण हो। ऐसे में जाति और धर्म के अनुसार कार्य न कर लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करें। यह कहना है आरएसएस के जिला विभाग संपर्क प्रमुख प्रो. विनोद सिंह का। वह शनिवार को मानूडीह मंडल के अमरगंज बाजार में हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन हो रहा है। बघौड़ा बाबा आश्रम के महंत ने कहा कि संसार में जीव और ब्रह्म दो ही हैं, तो फिर हम सब जाति में क्यों बंट रहे हैं। कवि अरविंद पांडेय और देवराज मिश्र ने राष्ट्र भक्ति पर आधारित अपनी कविताओं से लोगों को आह्लादित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रताप नारायण मिश्र ने आभार व्यक्त किया। बौद्धिक प्रमुख अरविंद पांडेय, सह जिला संपर्क प्रमुख पंकज सिंह, खंड संचालक रावेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, भवानी फेर मिश्र, बंशीधर द्विवेदी, तेज बहादुर सिंह, देवशरण वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें