फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रोड शो मार्ग के आसपास आएंगे मेहमान तो देनी होगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग पर स्थित मकानों का सत्यापन किया जा रहा है। मकान में रहने वाले सभी सदस्यों का विवरण पुलिस ले रही है। इसके बाद नए सदस्य या मेहमानों के आने पर पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए अन्य जिलों से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



पांच मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या धाम में रोड शो प्रस्तावित है। सुग्रीव किला से लता चौक तक लगभग दो किलोमीटर तक वह रोड शो करेंगे। इस वीवीआईपी मूवमेंट को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। रोड शो के मार्ग पर पड़ने वाले सभी मकानों का पुलिस ने सत्यापन किया है।

मेहमानों के आने पर मनाही तो नहीं है, लेकिन मेहमान या नए सदस्यों की सूचना पुलिस को देनी होगी। इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं व जिले के अन्य होटलों में रुके लोगों का सत्यापन किया गया है। इस अवधि में आने वाले किसी भी यात्री या श्रद्धालुओं की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि जिले को जोन व रेंज से पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारी व जवान आ गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत खाकर तैयार किया गया है। जिले को जोन और सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई जाएगी। राजपत्रित अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि रोड शो के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो सकता है, इसलिए स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है। यातायात से संबंधित एडवाइजरी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें