बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र की बैतीकला ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान किए जाने की अपील की।
बताया कि लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। चौपाल में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश चौधरी, ग्राम प्रधान अनिल सिंह व राजपूत आदि मौजूद रहे।