34- वकालत खाना में बैठक करते अधिवक्ता- संवाद
अयोध्या। अधिवक्ताओं पर आए दिन होने वाले हमलों और उस पर होने वाली पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित वकीलों ने शुक्रवार को वकालत खाना में बैठक की। बैठक में अधिवक्ता अमित तिवारी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा,संजीव दूबे, बब्बन प्रसाद चौबे पूर्व मंत्री आलोक खरे ने अधिवक्ताओं पर होने वाले हमलों को लेकर एक पत्र जिला जज व पुलिस महानिरीक्षक को भेजे जाने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने सामान्य सदन की सहमति के आधार पर अधिवक्ताओं के सभी मामलों के बाबत जिला जज व एसएसपी को कार्यवाही किए जाने के लिए पत्र भेजे जाने का निर्णय सुनाया। साथ ही 28 अक्तूबर तक वकीलों के ऊपर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिक्रमा के दिन 29 अक्तूबर को सहादतगंज स्थित हनुमान गढ़ी के सामने मार्ग जाम किए जाने की घोषणा की। आरोपी की ओर से पैरवी करने पर रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महामंत्री गिरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, राजीव तिवारी, दिलीप मिश्रा, ममता सिंह, माधव पाण्डेय, राधेश्याम मिश्रा, राज कपूर सिंह, अजय वर्मा माैजूद रहे।