फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना : बृजभूषण

Fri, 02 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पूर्व सांसद का स्वागत करते समर्थक।
विज्ञापन
अयोध्या। राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर नरम रुख का संकेत दिया है। बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश यादव से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। वह उनकी पार्टी से सांसद भी रह चुके हैं। अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सांसद ने स्पष्ट कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले अगस्त में भी बृजभूषण 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर होने का कोई संकेत नहीं दिया। उन्होंने कहा, अखिलेश हमारी तारीफ करते हैं तो हम भी उनकी तारीफ करते हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वे मेरे खिलाफ नहीं बोलते हैं। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। मैं भाजपा में हूं और वे सपा के नेता हैं। दोपहर करीब दो बजे दिल्ली से अयोध्या पहुंचे बृजभूषण का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक रुख को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।

संपर्क में विधायकों के दावों पर साधा निशाना
सपा और भाजपा के विधायकों के एक-दूसरे के संपर्क में होने के दावों पर भी बृजभूषण ने इशारों में तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सपा के 25 विधायक मेरे संपर्क में हैं। कुछ कहते हैं कि भाजपा के विधायक संपर्क में हैं। मुझे इन सब बातों पर कुछ नहीं कहना है। दरअसल, बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया था कि भाजपा के कई विधायक सपा के संपर्क में हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था कि सपा के 25 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें