रामपथ पर बने बहुमंजिला त्रिवेणी सदन में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
यूपी के अयोध्या में रामपथ स्थित बहुमंजिला त्रिवेणी सदन में मंगलवार को आग लग गई। त्रिवेणी सदन में डॉरमेट्री, दुकान, रेस्टोरेंट और पार्किंग की सुविधा है। धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना कोतवाली नगर के अमानीगंज की है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पछुवा हवा के असर से आग विकराल रूप लेती जा रही है। त्रिवेणी सदन विकास प्राधिकरण का भवन है।