फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के बाद तीन माह तक होगी होमगार्डाें की ट्रेनिंग : डीआईजी

Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्वांचल परिक्षेत्र के डीआईजी होमगार्ड प्रमोद पाल ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक में होमगार्ड जवानों के लिए बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही जवानों के टर्नआउट और वर्दी में सुधार को लेकर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

थाना स्तर पर होमगार्डाें के लिए हॉल बनाए जाने के सवाल पर डीआईजी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत इसकी व्यवस्था की जा रही है। जिन थानों में जगह उपलब्ध होगी, वहां निर्माण शुरू कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान होमगार्डाें के अभिलेख, रिकॉर्ड और सीआर-ईआर समेत नियमित व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
भर्ती के बाद जवानों को तीन माह की ट्रेनिंग दिए जाने की बात भी कही। ट्रेनिंग के बाद शासन के निर्णय के अनुसार उनकी ड्यूटी निर्धारित होगी। डीआईजी ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद सुविधाओं को लेकर पीपीएफ संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें