फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 2195 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Fri, 27 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में इस बार तीन मार्च को 2195 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें शहरी क्षेत्र के पांच थाना क्षेत्र में पड़ने वाले 728 होलिका दहन स्थलों का पुलिस स्तर से सत्यापन कार्य भी पूरा हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर कई जगहों पर बिजली के ढीले तार भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं। अन्य जगहों पर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वाधिक 206 होलिका दहन स्थल हैं। इसके अलावा कैंट क्षेत्र में 97, कोतवाली अयोध्या में 143, रामजन्मभूमि में 39 और पूराकलंदर थाना क्षेत्र में 243 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देश पर संबंधित थानों की पुलिस ने सभी स्थलों का भ्रमण कर स्थल के आसपास के माहौल, ऊपर से गुजरे बिजली के तार आदि की जानकारी जुटाई है।
शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम रहेंगे। इसके लिए हर थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। संबंधित थाने और पुलिस चौकी की टीम भ्रमणशील रहकर भी हर गतिविधि पर नजर रखेगी। क्यूआरटी को सक्रिय कर दिया गया है। पहले से संवेदनशील क्षेत्रों में उप निरीक्षकों के साथ पुलिस टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन

शांति कमेटी की बैठकों के माध्यम से पुलिस ने डीजे संचालकों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मिश्रित आबादी के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संबंधित क्षेत्र के सभी मौलाना, धर्मगुरुओं व अन्य संभ्रांत नागरिकों के साथ भी कई चरणों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत कर भाईचारा का माहौल कायम बनाए रखने की अपील की है। एसपी सिटी ने बताया कि होली को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें