फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, यहां आ गया प्रशासन का आदेश

Tue, 25 Aug 2026 10:23 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

यूपी के अंबेडकरनगर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक घर से बाहर न भेजने की अपील की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में आज मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यहां सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश का दौर मंगलवार सुबह भी जारी है। 

विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश का असर दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

रात में हुई भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को आज बंद रखने का निर्णय लिया है। 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, यह अवकाश केवल एक दिन के लिए रहेगा। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बीच छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रशासन की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें। जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें