फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पाठ्यक्रम में शामिल हो शहीद हेमू कालाणी का इतिहास

Wed, 21 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
49- शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते लोग- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालाणी बलिदान दिवस पर तहसील स्थित पार्क में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था अध्यक्ष अमृत राजपाल ने मांग की कि सरकार पाठ्यक्रम में अमर शहीद हेमू कालाणी का इतिहास शामिल करे।
विज्ञापन

संरक्षक ओम प्रकाश अंदानी व संरक्षक भीमन दास माखेजा ने कहा कि वीर हेमू कालाणी बचपन से ही साहसी थे। संरक्षक मोहन मध्यान ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि शहीद हेमू की प्रतिमा लखनऊ में लगाई जाए। सब जूनियर के बालक वर्ग में विजेता हिमांशु मंध्यान व उपविजेता पार्थ मंध्यान और महिला जूनियर वर्ग में विजेता पवित्रा मलकानी, उपविजेता मोनिका जीवानी को सम्मानित किया गया। उधर कचहरी परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में हेमू कालाणी को नमन किया गया। इस माैके पर फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र, अधिवक्ता राजीव शुक्ला, अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मंत्री शैलेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें