फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने दी सौगात: अवध की राजधानी की इस धरोहर के बहुरेंगे दिन, इतने करोड़ से विकसित होगा हेरिटेज पार्क

Thu, 27 Feb 2025 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद पर्यटन विकास योजना के तहत प्राचीन धरोहरों को संरक्षित कर रही है। वर्तमान में पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित की श्रेणी में शामिल गुलाबबाड़ी में अवध के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला का मकबरा है। वर्ष 1753-1775 के बीच उन्होंने अपने जीवनकाल में स्वयं इसका निर्माण कराया था। 
विज्ञापन
नवाब शुजाउद्दौला का मकबरा गुलाबबाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी अवध की राजधानी रही फैजाबाद की प्राचीन धरोहर नवाब शुजाउद्दौला के मकबरा गुलाबबाड़ी के भी दिन बहुरने वाले हैं। योगी सरकार गुलाबबाड़ी को हेरिटेज पार्क बनाने जा रही है। इसके लिए 2.97 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। शासन-प्रशासन की ओर से गुलाबबाड़ी पार्क के सुंदरीकरण की परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज हो गई है। 

विज्ञापन


तीन मेहराबदार प्रवेशद्वारों से घिरे इस परिसर के बाड़े में शुजा-उद-दौला का मकबरा, मस्जिद इमामबाड़ा, शाही हम्माम, बारादरी और एक कुआं है। जबकि खाली स्थान को बगीचे के रूप में विकसित किया गया था। पानी के फव्वारों के किनारे विभिन्न किस्मों के गुलाब के फूलों के बगीचा के कारण ही यह गुलाबबाड़ी के नाम से चर्चित हुआ और दूर-दराज से लोग यहां घूमने और मार्निंग वाक के लिए आते हैं। 

विज्ञापन

सुंदरीकरण की योजना पर चिंतन-मंथन शुरू

भवन का मालिकाना हक़ वक्फ बोर्ड, परिसर का संरक्षण पुरातत्व और साज-सज्जा आदि उद्यान विभाग के जिम्मे है। गुलाबबाड़ी पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। पर्यटन को बढ़ावा देने और नगरी की पुरातन विरासत को सहेजने की कवायद के तहत प्रशासनिक स्तर पर गुलाबबाड़ी के सुंदरीकरण की योजना पर चिंतन-मंथन शुरू हुआ था, जिससे इस पार्क के पुराने वैभव को लौटाया जा सके। 

इसके लिए पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजना के तहत अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की ओर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड ( यूपीपीसीएल) की ओर से विस्तृत कार्ययोजना तैयार कराई गई थी और परियोजना स्वीकृति के बाद यूपीपीसीएल को ही कार्यदायी संस्था बनाया गया है। 
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा

डीपीआर के मुताबिक गुलाबबाड़ी पार्क स्थित फौव्वारा और कुंड को आकर्षक रूप दिया जाएगा और विशेष लाइटिंग कराई जाएगी। वहीं, पुरानी पहचान के मुताबिक परिसर में विभिन्न किस्मों के रंग-बिरंगे देशी व विदेशी गुलाब के पौधों का रोपण कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और मॉर्निंग वाक करने आने वाले लोगों के लिए बेंच की स्थापना समेत मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें