फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: युवती के परिवार को सौंपी 5.12 लाख रुपये की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रम व सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी मन्नू, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व रुदौली रामचंद्र यादव के साथ मृतक एससी बेटी के घर सहनवां पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवार को 4,12,500 रुपये की अनुकंपा धनराशि सौंप कर उनके दुख पर मरहम लगाने का प्रयास किया। इसके अलावा 50,000 रुपये पुलिस विभाग और इतनी ही धनराशि जिला प्रशासन की ओर से भी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। अत्याचार करने वाले आज सलाखों के पीछे हैं। इन सबके बीच विपक्ष का रवैया किसी की मृत्यु पर अवसर ढूंढने वाला रहा है, जो की निंदनीय है। नगर विधायक ने बताया कि इस धनराशि के अलावा आरोपियों को सजा होने के बाद भी 4,12,500 रुपये की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी। हर स्तर पर सरकारी सुविधाओं से भी लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिवार को बताया कि पुलिस ने इस वारदात का अनावरण करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। उन सभी को ऐसी सजा मिलेगी, जो कि समाज के लिए नजीर बने।

रुदौली विधायक ने कहा कि इस ब्लाइंड केस का जितनी तत्परता से पुलिस की ओर से अनावरण किया गया है, वह इसके लिए साधुवाद की पात्र है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिभजन गौड़, अमल गुप्त व एसडीएम सदर विकास धर दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें