फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चढ़ावा प्रकरण में अधिवक्ता संघ के प्रार्थना पत्र पर अब सुनवाई 22 को

Thu, 20 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में दर्ज रिपोर्ट की विवेचना अदालत की निगरानी में कराए जाने के लिए अधिवक्ता संघ के मानिटरिंग प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 22 अगस्त को की जाएगी। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में अधिवक्ता संघ महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से दाखिल मानीटरिंग प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तारीख नियत की गई थी लेकिन लिपिकीय त्रुटि के कारण 22 अगस्त हो गई।इसी कारण से बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

22 अगस्त को प्रार्थना पत्र पर अदालत की ओर से अभियोजन पक्ष से आपत्ति प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। अदालत में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता संघ की ओर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच किए जाने एवं ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा व गोपाल राव की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें