अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू व सुभाष श्रीवास्तव के जमानत प्रार्थना पर बुधवार को पुलिस आख्या के अभाव में सुनवाई नहीं हो पाई। अदालत द्वारा दोनों पत्रावली में सुनवाई के लिए अलग अलग तारीख नियत की गई है।
विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत में प्रस्तुत राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत अर्जी में छह अक्तूबर की तारीख नियत की गई। वहीं सुभाष श्रीवास्तव के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तिथि नियत की गई है। आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह द्वारा दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी 28 सितंबर को अदालत में प्रस्तुत की गई थी, जिसमें कोर्ट ने थाना से आख्या तलब किए जाने का आदेश पारित किया था।