फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 295 गर्भवती की जांची सेहत, 31 हाईरिस्क श्रेणी में चिह्नित

Sat, 16 May 2026 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सीएचसी बीकापुर में जांच करतीं डॉक्टर।
विज्ञापन
मिल्कीपुर/बीकापुर/तारुन। गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल व सुरक्षित प्रसव के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस योजना के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जांच शिविर लगा। 295 महिलाओं की जांच में 31 गर्भवती हाईरिस्क श्रेणी में चिह्नित की गईं।
विज्ञापन




मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र सीएचसी मिल्कीपुर, खंडासा व हैरिंगटनगंज में कुल 181 गर्भवती महिलाओं ने जांच कराई जिनमें उच्च जोखिम गर्भधारण की श्रेणी में 20 महिलाएं मिलीं। सीएचसी मिल्कीपुर में डॉक्टर कीर्ति शर्मा ने इलाज के साथ इन्हें बेहतर खानपान की सलाह दी। खंडासा में डॉ. शिल्पी सिंह तथा हैरिंगटनगंज में डॉक्टर नेहा श्रीवास्तव ने परीक्षण किया।



बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव के निर्देशन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 67 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के दौरान सात महिलाएं उच्च जोखिमपूर्ण गर्भधारण श्रेणी की मिलीं। डॉक्टर स्नेहा चौधरी ने एहतियात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सकीय सलाह दी। हीमोग्लोबिन, यूरिन एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच कराई गई।
विज्ञापन




तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी में 47 गर्भवतियों की जांच में चार उच्च जोखिम गर्भधारण वाली महिलाएं चिह्नित की गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर. गौतम ने बताया कि एनीमिया से पीड़ित दो गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया। 25 गर्भवती को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए वाउचर दिए गए। सभी गर्भवती महिलाओं को दवाएं एवं जांच की सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें