फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हरतालिका तीज का पर्व आज, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बाजार में तीज पर्व के लिए खरीददारी करती महिलाएं
विज्ञापन
अयोध्या। हरतालिका तीज का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। महिलाएं व्रत रखेंगी। पर्व से एक दिन पहले रविवार को बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। नाका, चौक, रिकाबगंज समेत प्रमुख बाजारों में जगह-जगह तीज पर्व पर लगने वाली सामग्री की दुकानें सजी रहीं। महिलाओं ने पूजा और दान के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। इनमें मिट्टी से बनी शिव-पार्वती की मूर्ति सबसे प्रमुख रही। बाजार में इसकी कीमत 30 से 100 रुपये तक रही।
विज्ञापन

हरतालिका तीज पर मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्ति की पूजा करने की परंपरा है। महिलाओं ने पूजा के लिए फूल, बेलपत्र, रोली, कुमकुम, अक्षत, कलावा, धूप-बत्ती, कपूर, फल, नारियल और मिठाई आदि की भी खरीदारी की। तीज के लिए साड़ी, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और सिंदूर लेने वाली महिलाओं की भी बाजार में भीड़ रही। हालांकि इन सामान की खरीदारी पहले से चल रही थी। रविवार को आखिरी दिन होने के कारण अधूरी तैयारियां पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे।


दान के सामान भी खूब बिके
तीज पर दान की भी परंपरा है। इसके लिए साड़ी, सुहाग सामग्री और शृंगार के सामान की भी खरीदारी हुई। चौक बाजार के दुकानदार सतीश साहू ने बताया कि दान में दिए जाने वाले शृंगार के सामान 100 से 150 रुपये में बिक रहे हैं। छोटी टोकरी 50 से 80 रुपये में मिल रही है। रविवार ग्राहकों की संख्या अधिक रही। करीब 10 हजार रुपये की कमाई हुई।
विज्ञापन



निर्जला व्रत रखकर करेंगी शिव-पार्वती की पूजा
सोमवार को महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। सोलह शृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा की जाएगी। मान्यता के अनुसार व्रत के दौरान दिन-रात जागरण कर भजन-कीर्तन और आराधना की जाती है। अगले दिन सूर्योदय होने पर पारण के बाद व्रत पूरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें