फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो अक्तूबर तक बंद रहेगा हनुमानगढ़ी का निकास मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्तूबर तक बंद रहेगा हनुमानगढ़ी का निकास मार्ग
विज्ञापन

- निकास मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने लिया निर्णय
फोटो-01
संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या। हनुमानगढ़ी निकास मार्ग बुधवार दोपहर हनुमानजी की भोग आरती के बाद बंद कर दिया गया है। निकास मार्ग दो अक्तूबर तक बंद रहेगा। निकास मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को गति प्रदान के उद्देश्य से हनुमानगढ़ी अखाड़ा ने यह फैसला लिया है।
बुधवार को गद्दीनशीन महंत प्रेमदास के निर्देश के बाद उनके शिष्य महंत डॉ़ महेश दास, हनुमानगढ़ी के शीर्ष महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास व पहलवान राजेश दास ने निकास मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। महंत संजय दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी में रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते हैं। लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते चौड़ीकरण की गति प्रभावित हो रही है। ऐसे में चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा करने के लिए निकास मार्ग को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच मजदूरों की संख्या बढ़ाकर चौड़ीकरण का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। करीब 100 मजदूर दिन-रात काम करेंगे। महंत संजय दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी के सुंदरीकरण कार्य में राममंदिर में लगे पत्थरों यानी राजस्थान के गुलाबी पत्थरों का ही उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान के कारीगरों ने अयोध्या आकर निरीक्षण भी किया है। मंदिर में दो लिफ्ट भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इनसेट
51 फीट ऊंचा होगा निकास मार्ग
- महंत डॉ़ महेश दास ने बताया कि निकास मार्ग 51 फीट ऊंचा और 27 फीट चौड़ा होगा। बनने के बाद उसके ऊपर की सीढ़ी जहां वर्तमान में चैनल गेट है वहां दो गेट लगाया जाएगा। हनुमानगढ़ी का गर्भगृह अभी 10 फीट है, जो करीब 25 फीट का बनाया जाएगा। मंदिर में विराजमान अन्य मूर्तियों को पीछे खिसकाया जा रहा है। बाद में फिर उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें