फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: व्हाट्सएप पर रामभक्तों को भेजा जा रहा शुभकामना संदेश

Thu, 05 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को दिवाली पर शुभकामना संदेश और आभार-पत्र भेजा जा रहा है। व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे संदेश के साथ पीडीएफ प्रारूप में पत्र भी संलग्न है।
विज्ञापन

न्यास ने स्पष्ट किया है कि मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले रामभक्तों को भेजा जा रहा व्हाट्सएप संदेश और उसके साथ संलग्न पीडीएफ पत्र उसी की ओर से जारी किया गया है। पत्र में दिए गए लिंक के माध्यम से रामभक्त अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज कर सकते हैं।

पत्र में दिवाली को बताया सत्य की विजय का पर्व
न्यास की ओर से भेजे गए शुभकामना एवं आभार-पत्र में जय श्री सीताराम संबोधन के साथ दीपावली-2026 की शुभकामनाएं दी गई हैं। पत्र में दीपावली को केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक बताया गया है। साथ ही इसे प्रभु श्रीराम के अपने जन्मस्थान पर पुन: प्रतिष्ठित होने के आलोक का उत्सव बताया गया है। मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें