फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र से सरकारी ठेके लेने के मामले में जीएस एक्सप्रेस के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 05 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य से जुड़ा फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र प्रकरण सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। यूपी राजकीय निर्माण निगम की अयोध्या इकाई के परियोजना प्रबंधक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ की कंपनी मेसर्स जीएस एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी पर निगम के नाम और अधिकारियों के हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप है।
विज्ञापन


बताया गया कि गोरखपुर में वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में लाला लाजपत राय चिकित्सालय परिसर में 200 बेड के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर और आगरा में 150 बेड के लेडी ऑयल महिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। कंपनी ने तीनों परियोजनाओं की बोली के साथ सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के निर्माण का अनुभव प्रमाणपत्र लगाया था।

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की ओर से जारी 21 अक्तूबर 2019 के इस अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर कंपनी को काम मिलना लगभग तय था। इसी बीच शिकायत मिलने पर प्रमाणपत्र का सत्यापन कराया गया तो उसके फर्जी होने की पुष्टि हुई। एफआईआर के अनुसार, कंपनी ने अयोध्या इकाई का फर्जी लेटरहेड तैयार कर अनुभव प्रमाणपत्र संख्या 629 जारी किया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमाणपत्र को असली साबित करने के लिए छह अप्रैल 2026 को सत्यापन पत्र भी तैयार किया गया। निगम के अयोध्या अंचल के नाम से भी कूटरचित पत्र जारी किया गया। आरोप है कि इन दस्तावेजों पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर कंप्यूटर के माध्यम से कट-पेस्ट किए गए थे।

प्रदेश में 3003 करोड़ के ठेके हासिल करने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने इसी फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के जरिये प्रदेश में 3003 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किए। कंपनी को करीब 41 निर्माण कार्य आवंटित किए जाने की जानकारी सामने आई है। वर्तमान में बस्ती जिले में भी कंपनी के निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रकरण में फर्जी ई-मेल आईडी के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ है। आरोप है कि कूटरचित अनुभव प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए दो फर्जी ई-मेल आईडी से रिपोर्ट नियोजन विभाग के तकनीकी सेल को भेजी गई थी, जबकि निगम की अयोध्या इकाई और अयोध्या अंचल की आधिकारिक ई-मेल आईडी अलग-अलग हैं।



सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि यूपी राजकीय निर्माण निगम की अयोध्या इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा को जांच सौंपी गई है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें