फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट पर ही होगा ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या से प्रयागराज तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड छह लेन हाईवे निर्माण के पहले चरण में प्रतापगढ़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। हाईवे अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के भदोखर व इटौरा गांव से होकर गुजर रहा है। हाल के दिनों में कंसलटेंट की ओर से पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट को बदलने की कोशिश की जा रही थी। इसको लेकर कई गांवों के निवासियों में आक्रोश था।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना था कि अचानक एलाइनमेंट बदलने से बड़ी संख्या में किसानों की जमीन प्रभावित होगी और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। इस मुद्दे पर रविवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने दोनों गांवों के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पूर्व सांसद ने एनएच के उच्चाधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट के अनुसार ही किया जाएगा।


इस निर्णय से प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जनता के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास का मार्ग तभी सार्थक है, जब उसमें जनता का विश्वास और सहयोग हो। ग्रामीणों की जमीन और आजीविका से समझौता किए बिना ही यह परियोजना आगे बढ़ेगी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। स्थानीय लोग भी विकास की इस महत्वपूर्ण परियोजना के साझेदार बनेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें