फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रात में भी झलकेगी राम मंदिर की अद्भुत नक्काशी

Sun, 17 Aug 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला का भव्य मंदिर अब रात के अंधेरे में भी अपनी अलौकिक छटा बिखेरेगा। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक सोमवार से शुरू हो रही है। तीन दिन चलने वाली बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में फसाड लाइटिंग का प्रजेंटेशन होना है, जिसके बाद मंदिर की अद्भुत नक्काशी और शिल्पकला चांदनी रात में भी उतनी ही जीवंत दिखाई देगी जितनी दिन में।
विज्ञापन

निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र सोमवार दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे। मंदिर के हर हिस्से पर विशेष फसाड लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। पत्थरों पर की गई सूक्ष्म नक्काशी को उभारने के लिए अलग-अलग कोणों से रोशनी डाली जाएगी। इससे मंदिर का वास्तुशिल्प दूर से ही चमक उठेगा और भक्तों को दिव्य आभा का अनुभव होगा। निर्माण समिति का मानना है कि लाइटिंग केवल सजावट नहीं होगी, बल्कि यह मंदिर की कला और शिल्प की गरिमा को और बढ़ाएगी। विशेष तकनीक से तैयार की गई यह रोशनी ऊर्जा-संरक्षण वाली होगी और मौसम के हर बदलाव में मंदिर को सुरक्षित रखेगी।
फसाड लाइटिंग योजना पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। हैवेल्स, फिलिप्स और बार्काे जैसी नामी कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया है। इसका प्रेजेंटेशन 16 को होना था लेकिन अब यह सोमवार को होगा। राम मंदिर के शिखर पर प्रोजेक्टर से रोशनी डाली जाएगी। योजना के अनुसार राम मदिर के पांचों मंडप, दीवारों वर बने थ्रीडी म्यूरल्स और स्तंभों की मूर्तियों को विशेष एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। प्रजेंटेशन के बाद सबसे उपयुक्त कंपनी को फसाड लाइटिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान राम दरबार के दर्शन अब सुगम पास धारकों को भी मिलने लगे हैं। यह नई व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू कर दी गई है। अभी तक विशिष्ट पास धारकों को ही राम दरबार के दर्शन मिल पाते थे, लेकिन अब सुगम पास धारकों के लिए भी यह सुविधा शुरू की गई है। बिना मांगे ही पास पर राम दरबार के दर्शन की सुविधा मिल रही है। इस तरह रोजाना करीब 1100 से 1200 सुगम पास धारक श्रद्धालु राम दरबार के दर्शन कर पाएंगे। हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए राम दरबार अभी नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें