फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इंद्रध्वज मंडल विधान में भगवान ऋषभदेव का महामस्तकाभिषेक

Fri, 07 Aug 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जैन मंदिर में ग​णिनी प्रमुख ज्ञानमती का आशीर्वाद लेते जैन श्रद्धालु।
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। जैन तीर्थ क्षेत्र रायगंज अयोध्या में आयोजित इंद्रध्वज मंडल विधान के तहत शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का विधि-विधानपूर्वक महामस्तकाभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अभिषेक के बाद प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन के सानिध्य में पूजन, अर्घ्य समर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। गणिनी प्रमुख आर्यिका रत्न ज्ञानमती ने धर्म, संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए जैन सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जैन मंदिर के पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी ने बताया कि अमावस्या पर इंद्रध्वज मंडल विधान का भव्य समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, विधान से मन की शुद्धि और मोक्ष मार्ग की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने किया। इस अवसर पर आर्यिका चंदनामती, सुरेंद्र जैन समेत कई जिलों के श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें