अयोध्या। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगन भाई पटेल ने बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से सर्किट हाऊस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्किट हाऊस में कुछ देर विश्राम के बाद वे सीधे रामलला के दरबार पहुंचे। रामलला की दिव्य छवि का दर्शन कर वे निहाल हो उठे। उन्होंने मंदिर निर्माण की भव्यता की सराहना की। मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें रामलला का प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया गया।