फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राज्यपाल ने वितरित की प्री स्कूल किट, बोलीं- समाज से खत्म करना होगा जातिवाद का जहर और ऊंच-नीच का भेदभाव

Fri, 28 Mar 2025 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्री स्कूल किट वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज से जातिवाद का जहर और ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करना होगा। सभी लोग संकल्प लें कि बेटी के ब्याह में दहेज नहीं लेना है। बहू को बेटी की तरह संभाल कर रखना है। 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल किट वितरित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव और जातिवाद का जहर खत्म करना होगा। इसकी शुरुआत हमें बच्चों से करनी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय गांवों को गोद लेकर बच्चों के विकास में योगदान कर रहे हैं। अब नशे के खिलाफ अभियान खड़े जाने की जरूरत है। इसमें छात्र-छात्राएं अपना योगदान सुनिश्चित करें। इसके लिए समाज को जागरूक करें। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें। 

यह भी पढ़ेंः- विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: 240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार

बहू को बेटी की तरह संभाल कर रखें

राज्यपाल ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संकल्प लेना होगा कि बेटी के ब्याह में कुछ नहीं लेना है। बहू को बेटी की तरह संभाल कर रखना है। उन्होंने नौ से 14 साल तक की बेटियों को कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का अभियान चलाने की जरूरत बताई। इसके लिए सरकार और प्रशासन को समाज के सक्षम लोगों से मदद लेने की नसीहत भी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और गुजरात में अब तक डेढ़ लाख बेटियों को कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन दिलाई गई है। 

महिलाओं को सशक्त बनाना आज सबसे बड़ी जरूरत

राज्यपाल ने कहा कि बेटी स्वस्थ जीवन जिये, इसकी चिंता परिवार को करनी होगी। हर घर की बेटी को वैक्सीन दिलाया जाना आवश्यक है। बेटियों को आगे बढ़ाना है तो उन्हें शिक्षित और संस्कारिक बनाना होगा। आज के समय में महिलाएं घर का भी काम कर रही हैं और बाहर का भी। महिलाओं को सशक्त बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें