फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा

Fri, 19 Sep 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान शुक्रवार शाम मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसा करीब छह बजे कैरेज व वैगन कार्यालय के पास हुआ। घटना से सुलतानपुर-प्रयागराज रेल लाइन पर आंशिक असर पड़ा। जानकारी के अनुसार नौ डिब्बों की खाली मालगाड़ी को 12 नंबर लाइन पर शंटिंग कराया जा रहा था। इसी दौरान कोच नंबर एआर 11933 के दो पहिए पटरी से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी व इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और डिब्बे को पुनः पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ा लिया जाएगा। आरपीएफ थाना प्रभारी हरीश शाही ने बताया कि यह हादसा एआरटी वैगन के एक कोच के दो पहिए उतरने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें