फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या धाम में भी जब्त किए सामान, 4500 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम और पुलिस की ओर से अयोध्या धाम में भी रामपथ के दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर बेचे जा रहे सामानों को प्रवर्तन दल के सदस्यों ने जब्त कर लिया। साथ ही 4500 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह व वागीश शुक्ल केे नेतृत्व में मंगलवार शाम को अभियान की शुरुआत की गई। रामजन्मभूमि पथ के सामने से तुलसी उद्यान तक फुटपाथ पर जो दुकानदार बिक्री करते मिले, उनके सामानों को निगम कर्मियों ने जब्त कर लिया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने दुकानदारों से कहा कि रामपथ पर फुटपाथ श्रद्धालुओं के पैदल चलने के लिए है। इस पर दुकान लगाकर अतिक्रमण न करें। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक गुप्त व मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें