फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इंद्रध्वज विधान से विश्व शांति की मंगल कामनाएं

Fri, 27 Feb 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12- जैन मंदिर में इंद्रध्वज विधान में पूजन करते श्रद्धालु- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। आस्था और आध्यात्मिक साधना की पावन नगरी अयोध्या में स्थित भगवान ऋषभदेव जैन मंदिर इन दिनों वैदिक मंत्रोच्चार और अराधना की दिव्य ध्वनियों से गूंज रहा है। यहां इंद्रध्वज विधान के माध्यम से विश्वशांति, सद्भाव और समृद्धि की मंगल कामनाएं की जा रही हैं। जैन मंदिर के पीठाधीश स्वामी रवींद्रकीर्ति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम से विश्व शांति का संदेश गूंज रहा है।
विज्ञापन




इस अवसर पर गणिनी प्रमुख ज्ञानमती ने कहा कि प्रभु ऋषभदेव के समय से ही अयोध्या की यह पावन धरती विश्वशांति के अनुष्ठानों की साक्षी रही है। आज भी भक्तजन उन्हीं मंगल भावनाओं के साथ भगवान की पूजा-अर्चना के लिए यहां सतत आते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यह भूमि भारतवर्ष के लिए सदैव वरदान रही है और आगे भी रहेगी। यह अरिहंत भगवंतों की तपोभूमि है, जो मानव जीवन को राग से विरक्ति और वीतराग से अनुरक्ति की शिक्षा देती है। अर्थात त्याग, संयम और आत्मशुद्धि की प्रेरणा प्रदान करती है। समस्त पूजा-अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य पंडित सतेंद्र जैन, तेवरी (मध्य प्रदेश) की ओर से विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आर्यिका चंदनामती सहित संपूर्ण आर्यिका संघ का विशेष सानिध्य प्राप्त हो रहा है।



इंद्रध्वज विधान फाल्गुन शुक्ल अष्टमी 24 फरवरी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तीन मार्च तक चलेगा। चार मार्च को विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों मंत्रोच्चार के बीच कर्पूर, घी, धूप, चंदन गोला आदि से आहूतियां दी जाएंगी। इस पावन विधान में नीरज जैन एवं अर्चना जैन को इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके साथ आनंद प्रकाश-मखमली देवी जैन, मदन-बीना जैन, प्रदीप-मंजू जैन, राजेश-सुषमा जैन, श्री सुनील-मीनाक्षी जैन सर्राफ सहित सैकड़ों श्रद्धालु दिल्ली, मेरठ और अन्य स्थानों से उपस्थित होकर पूजा का पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें