फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: रंगभरी एकादशी पर उड़ा अबीर-गुलाल

Fri, 27 Feb 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
28- राम मंदिर में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते पुजारी- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। आस्था की पावन नगरी अयोध्या में रंगभरी एकादशी का पर्व इस वर्ष विशेष उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रामलला के दरबार में जैसे ही अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। पूरा परिसर रंग और भक्ति की छटा से सराबोर हो उठा। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ प्रभु को रंग अर्पित कर होली उत्सव की मंगल शुरुआत की। प्रातः कालीन आरती के बाद रामलला का विशेष शृंगार किया गया। केसरिया, गुलाबी और हल्के हरे रंगों से सजे दरबार में जब पुष्पवृष्टि हुई, तो दृश्य अलौकिक हो उठा। पुजारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल अर्पित कर उत्सव मनाया। इस पावन अवसर पर भगवान को फलाहार का भोग अर्पित किया गया। देर शाम मंदिर परिसर में होली के पारंपरिक पदों की मधुर स्वर लहरियां भी गूंजी। “रंग बरसे राम दरबार” जैसे भजनों ने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें