फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 28 मेधावियों को दिए गए स्वर्ण पदक

Sun, 05 Oct 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
35-  कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपा​धि के साथ मौजूद विद्यार्थी - विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अमानीगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने रविवार को मेधावियों को पदक देकर सम्मानित किया। पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। सात मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 को कुलपति स्वर्ण पदक और आठ मेधावियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। स्वर्ण पदक में छात्र और छात्राओं की बराबर की भागीदारी रही।
विज्ञापन

14 छात्र और 14 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिला है। एमएससी कृषि की ईशिता ओमर ने कुलाधिपति और कुलपति दोनों स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय में अध्यनरत 566 छात्र व 169 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह मे कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वालों में बीएससी कृषि के छात्र अर्पित पांडेय, आर्यमान सिंह, बीएससी सामाजिक विज्ञान की काम्या अवस्थी, बीवीएससी के आशुतोष मिश्र, बीटेक एंग्री इंजीनियरिंग की आकांक्षा सिंह, एमएससी कृषि की ईशिता ओमर व पीएचडी के आदित्य भूषण श्रीवास्तव शामिल रहे।
कुलपति स्वर्ण पदक पाने वालों में बीएससी कृषि की रितु सिंह, उदित चौधरी, कमलेश कुमार, बीएफएससी की अस्मि सिंह, बीटेक एंग्री इंजीनियरिंग की वैष्णवी पांडेय, बीएससी सामाजिक विज्ञान की स्नेहा गुप्ता, बीवीएससी के अभिषेक त्रिपाठी, एमएससी कृषि की इशिता ओमर, एमएससी उद्यान की शांता एम बन्निमट्टि, एमटेक एंग्री इंजीनियरिंग की साक्षी दीक्षित, एमवीएससी के मल्लिकार्जुन कल्लप्पा सरसंबि, एमएफएससी की अवधूता निखिल व पीएचडी वेटनरी के कबीर आलम शामिल रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक पाने वालों में बीएससी कृषि के शब्दो अख्तर, आकांक्षा सिंह, बीएससी उद्यान के अमित गुप्त, बीएफएससी के राघवेंद्र कटियार, बीटेक एग्री इंजीनियरिंग के शिवम कुमार शर्मा, बीएससी सामाजिक विज्ञान की श्वेता त्रिपाठी, बीवीएससी के सुबोध कुमार और पीएचडी वेटरनरी के प्रफुल्ल कुमार सिंह शामिल रहे।

35-  कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपाधि के साथ मौजूद विद्यार्थी - विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें