24 -राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में दीक्षांत समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य - स्कूल
अयोध्या। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज की छात्राएं शिक्षा, तकनीक और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि एसबी सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह का संचालन डॉ. रमेश कुमार आर्य ने किया। प्रधानाचार्य एलपी सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और दीक्षांत समारोह में सम्मिलित छात्राओं को औपचारिक रूप से दीक्षा प्रदान की। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा सहित अंगद कुमार, निखिल सिंह, गीता सहित अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।