फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में देश की विविधतापूर्ण संस्कृति का अनूठा संगम : शाही

विज्ञापन
15- अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्यम
विज्ञापन
अयोध्या। सांस्कृतिक धरोहरों को एक साथ देखना है तो उत्तर प्रदेश आएं। यहां पर देश की विविधतापूर्ण संस्कृति का अनूठा संगम मिलेगा। गंगा, यमुना, सरस्वती व सरयू जैसी पावन नदियां हम सभी की धरोहर हैं। इसी पवित्र धरती पर भगवान राम और कृष्ण ने जन्म लिया है। विश्व की प्राचीनतम नगरी काशी में महादेव विराजमान हैं। भगवान बुद्ध का अवतरण इसी धरती पर हुआ। यह बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। इससे पहले अवध और आगरा मिलकर संयुक्त प्रांत हुआ करता था। उत्तर प्रदेश की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीर्थराज प्रयाग पवित्र संगम सदियों से भारत की परंपरा को संजोए हुए है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि विकास की योजनाओं का लाभ जन-जन तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे।
विज्ञापन

समारोह में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। कृषि व अवध विश्वविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें प्रमुख रूप से ''''वसीयत'''' पर नाट्य प्रस्तुति व कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा स्वस्तिका पांडेय ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में निवेदिता, आयुषी और उनकी साथी छात्राओं ने कजरी गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी। अंजलि, खुशी व आकांक्षा ने पारंपरिक वसंत गीत प्रस्तुत किया।

सरकारी विभागों ने उत्पादों व योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई
प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से अपने उत्पादों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। कृषि विश्वविद्यालय के शोध आधारित बीजों का स्टॉल लगाया गया। अवध विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग व गारमेंट टेक्नोलॉजी और ललित कला विभाग की छात्राओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा।


कुलपति समेत जनप्रतिनिधि और अफसर रहे मौजूद

समारोह का संचालन आकाशवाणी के सदाक हुसैन ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, एडीजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, डीडीओ महेंद्र देव, डीपीआरओ अविनाश कुमार, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सुरेंद्र मिश्र व डॉ. मनीष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विभिन्न योजनाओं के चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किए, विद्या शक्ति प्राेजेक्ट का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में कृषि मंत्री की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत चेक और प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ सरकारी अनुदान से बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 63 हजार महिलाओं को साक्षर करने के लिए सीडीओ की पहल पर शुरू विद्या शक्ति प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत मालती यादव, विनोद गुप्त, विवेक प्रकाश मौर्य और आशुतोष अग्रवाल को दो लाख से पांच लाख रुपये तक का चेक प्रदान किया गया। 15 लाभार्थियों को मृत्यु व विकलांगता सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना व मातृत्व, शिशु एवं बालिका योजना के तहत चेक व प्रमाण पत्र सौंपा। चार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया। सखी पाठशाला शुरू करने वाली समूह की पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें