फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शादी से इन्कार पर युवती ने की आत्महत्या

Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 27 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त अरुण कुमार समेत उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक उनकी बेटी का उसके दोस्त अरुण कुमार से प्रेम-प्रसंग था। दोनों ने मंदिर और कचहरी में विवाह भी किया था। दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। आरोप है कि पिछले कुछ माह से युवती परेशान रहती थी।
तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया था कि अरुण ने विवाह से पहले और बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में अरुण ने दूसरी जगह शादी तय कर ली और उनके विवाह को मानने से इन्कार कर दिया। पिता के अनुसार वह अरुण के परिवार से विवाह की बात करने पहुंचे तो अरुण, उसके पिता मन्नेराम, मां और भाई अजय ने गाली दी और विवाह मानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उनकी बिटिया ने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पिता के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें