फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sun, 25 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। सोहावल सलोनी स्थित एक ईंट भट्ठे पर रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची अन्य बच्चों के साथ भट्ठे के पास खेल रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गुमला जिले के गुटुवा गांव निवासी भीम अपने परिवार के साथ शुक्ला ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई का काम करते हैं। रविवार देर शाम उनकी एक वर्षीय बेटी दिव्या अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पास में खड़े ट्रैक्टर को एक बच्चे ने स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। लोग बच्ची को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें