फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गैंगस्टर पर बदमाशों ने की फायरिंग, हालत नाजुक; ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर

Tue, 17 Feb 2026 09:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में गैंगस्टर पर बदमाशों ने फायरिंग की। गोली लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घायल संजय सिंह व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे गैंगस्टर पर जानलेवा हमला किया गया। गोली कंधे में जा फंसी। हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार की है। यहां गैंगस्टर संजय सिंह पर उसके ही गांव के दो बदमाशों ने फांयरिंग झोंक दी। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर लाया गया। कंधे में गोली फंसी होने के कारण वहां से ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि रंजिश में गांव के ही दो लोगों ने फायरिंग की है। मामले की जांच की जा रही है। संजय सिंह पर लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले लगभग 6 साल से जेल से बाहर है। घटना के समय वह मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होकर आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें