फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आग से फर्नीचर की दुकान राख

Wed, 18 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। आशा ट्रंक हाउस में बुधवार शाम करीब छह बजे दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा सोफा, अलमारी, टेबल सहित लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग की भयावहता देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर कृष्ण कुमार कसौधन की आशा ट्रंक हाउस नाम से फर्नीचर की दुकान है। बुधवार शाम करीब छह बजे दुकान में जल रहे दीपक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
आग लगने की सूचना पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बाल्टियों से पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर नगर पंचायत की छोटी दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बार-बार भड़क उठ रही थी। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद अंबेडकरनगर और अयोध्या से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान के मालिक कृष्ण कुमार कसौधन ने बताया कि आग लगने से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें