फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो महीने की देरी, अब भी फिनिशिंग में अटका सर्किट हाउस

Wed, 18 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की सुविधा बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा नया सर्किट हाउस का निर्माण करीब दो महीने पीछे चल रहा है। कौशिल्याघाट के निकट 16.70 करोड़ रुपये की लागत वाले भवन का निर्माण 21 सितंबर तक पूरा होना था लेकिन नवंबर में भी काम अधूरा है। भवन की मुख्य संरचना तैयार हो चुकी है, जबकि अभी रंग-रोगन और फिनिशिंग का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से कराई जा रही इस परियोजना का निर्माण 13 मार्च 2025 को शुरू हुआ था। इसके लिए कुल 1670.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परियोजना को अयोध्या की प्रमुख विकास योजनाओं में शामिल किया गया है। इसके बावजूद निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा नहीं हो सका।

नवनिर्मित सर्किट हाउस को अतिथियों की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें भूतल सहित चार मंजिलें हैं। भवन में 30 कमरे बनाए गए हैं, जिनमें दो विशेष लग्जरी कक्ष (वीआईपी सुइट) भी शामिल हैं। इसके अलावा मॉड्यूलर किचन, डाइनिंग हॉल, आधुनिक स्नानघर और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की सुविधा होगी। परिसर में वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद वीआईपी और वीवीआईपी अतिथियों की आवाजाही बढ़ी है। विभिन्न धार्मिक आयोजनों, सरकारी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी को देखते हुए नए सर्किट हाउस का निर्माण प्रमुख विकास परियोजनाओं में शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि निर्माण की समय सीमा बढ़ा दी गई है, जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें