फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.62 लाख की ठगी

Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 2,62,500 रुपये की ठगी हुई है। कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन




महाराजगंज के कनकपुर निवासी पुष्कर वर्मा ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता की एक कंपनी ने न्यूजीलैंड में नौकरी का प्रस्ताव दिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ई-मेल के माध्यम से यह प्रस्ताव भेजा था। पुष्कर से दस्तावेजों के साथ 30 हजार रुपये जमानत राशि जमा कराई गई। बाद में दस्तावेज सत्यापन के नाम पर 2,32,500 रुपये और लिए गए। कुल मिलाकर 2,62,500 रुपये की रकम ठगी गई। कंपनी ने 90 दिन में प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी न वीजा मिला और न ही रकम वापस की गई।



पुलिस जांच जारी

शिकायत करने पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुष्कर वर्मा ने बताया कि उनके साथ अन्य लोगों ने भी आवेदन किया था। काफी प्रयासों के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें