फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ओम स्वच्छता कंपनी को नोटिस, दो दिन में जवाब नहीं मिलने पर हटाने की चेतावनी

Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर निगम के जोनल कार्यालय पर चल रहे धरने के बीच अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने ओम स्वच्छता कंपनी को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




सोमवार को विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही और खराब सफाई व्यवस्था के विरोध में जोनल कार्यालय पर धरना शुरू किया था। पार्षदों का आरोप था कि ओम स्वच्छता कंपनी कई वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रही है, जिससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



धरने के दौरान पार्षदों ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई। मामला बढ़ने पर नगर निगम प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पार्षदों ने फिलहाल अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन




धरने का नेतृत्व वरिष्ठ कुंड वार्ड के पार्षद अनिकेत यादव और अशोक सिंघल वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी ने किया। उनके साथ कई अन्य वार्डों के पार्षद और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



हालांकि, पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर कंपनी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उनका कहना है कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर अब भी असंतोष बना हुआ है और जनता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें